मिलाप कौशल खुंडियां
विधानसभा क्षेत्र ज्वालामुखी के तहत ग्राम पंचायत जरूंडी के गाँव बरवाला के समाजसेवी रिंकू राणा ने बलाहरा स्कूल के अध्यापक राकेश राणा के काम करने के जज़्बे से प्रभावित होकर स्कूल को 11000 रुपये दान दिए है। राकेश राणा ने समाजसेवी लोगों की मदद से आजकल स्कूल गेट और कला मंच का काम लगाया हुआ है। राणा ने सभी दानवीरों का दिल से धन्यवाद किया है तथा साथ ही कहा कि स्कूल परिसर चाहे वो कहीं भी हो हम सब को मिलकर सहयोग करना चाहिए ताकि हमारे बच्चे अच्छे संस्कार लेकर देश व समाज की सेवा कर सकें। प्राईवेट स्कूलों की बढ़ती लोकप्रियता को लेकर कहा कि हमें अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में ही पढाना चाहिए जहां बच्चे अच्छी शिक्षा लेकर आगे बढ़े।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.