कमाल की तैयारी-2026 के तहत पांच आंगनवाड़ी सह प्री-स्कूलों में समर मेला आयोजित

मंडी, 19 जून। बाल विकास परियोजना धर्मपुर के अंतर्गत “कमाल की तैयारी-2026” अभियान के तहत शुक्रवार को पांच आंगनवाड़ी सह प्री-स्कूलों में समर मेले का आयोजन किया गया। यह आयोजन ब्रह्मफल्ड-1, स्याठी, टीहरा, सरौन तथा बडोहल आंगनवाड़ी सह प्री-स्कूलों में किया गया।

बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर धनी राम ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में सीखने की रुचि विकसित करने के साथ विद्यालय प्रवेश से पूर्व आवश्यक बुनियादी दक्षताओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि समर मेले का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास, भाषा एवं गणितीय कौशल, रचनात्मक गतिविधियों तथा खेल-आधारित शिक्षण को बढ़ावा देना रहा। मेले में बच्चों ने कहानी-कथन, चित्रकला, भाषा एवं गणित आधारित गतिविधियों, खेलों तथा विभिन्न शिक्षण गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रत्येक केंद्र में सात गतिविधि आधारित शिक्षण टेबल स्थापित की गईं, जिनके माध्यम से बच्चों के शारीरिक, बौद्धिक, भाषाई, गणितीय, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास का आकलन किया गया।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading