तकनीकी शिक्षा मंत्री ने आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र धार जमथल का किया निरीक्षण

जमथल प्राथमिक पाठशाला के विद्यार्थियों से किया संवाद, पूछे सवाल

बिलासपुर, 12 जून: नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज एनटीपीसी कोलडैम हाइड्रो पाॅवर स्टेशन के एक दिवसीय दौरे के दौरान उन्होंने आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र धार जमथल का निरीक्षण किया। इस आंगनबाड़ी केंद्र को एनटीपीसी कोलडैम हाइड्रो पाॅवर स्टेशन द्वारा सीएसआर फंड के तहत विकसित किया गया है।

आंगनबाड़ी केंद्र में उपलब्ध करवाई गई सुविधाओं की प्रशंसा करते हुए राजेश धर्माणी ने कहा कि एनटीपीसी कोलडैम हाइड्रो पाॅवर स्टेशन के माध्यम से इस क्षेत्र में ऐसे 9 आंगनबाड़ी केंद्रों को विकसित किया गया है, जिनमें स्मार्ट टीवी, वाॅटर प्यूरीफाॅयर, बाला फीचर, झूलों सहित बच्चों के खेलकूद से जुड़ी अन्य सुविधाएं मुहैया करवाई गई हैं।

इसके उपरांत उन्होंने प्राथमिक पाठशाला जमथल का भी निरीक्षण किया तथा स्कूली बच्चों के साथ संवाद किया। उन्होंने बच्चों से पाठ्यक्रम आधारित प्रश्न भी पूछे। इसी बीच तकनीकी शिक्षा मंत्री ने बच्चों के बीच बैठकर उनसे संवाद भी किया तथा उनकी रूचियों के साथ-साथ स्कूल उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी जाना।

इसके उपरांत उन्होंने एनटीपीसी कोलडैम हाइड्रो पाॅवर स्टेशन के विश्राम गृह परिसर में अर्जुन का पौधा भी रोपित किया।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading