इंदर सिंह ने संभाला सहायक लोक संपर्क अधिकारी सुंदरनगर का कार्यभार

सुंदरनगर, 12 जून 2026।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में इंदर सिंह ने शुक्रवार को सहायक लोक संपर्क अधिकारी, सुंदरनगर के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। उल्लेखनीय है कि यह पद नवंबर 2021 से रिक्त चल रहा था।

इंदर सिंह ने वर्ष 2008 में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की तकनीकी शाखा गोहर, जिला मंडी में प्रोजेक्ट ऑपरेटर के रूप में अपनी सेवाएं शुरू की थीं। विभाग में करीब 18 वर्षों के कार्यकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए अपनी दक्षता, कर्तव्यनिष्ठा और जिम्मेदारी का परिचय दिया। वर्ष 2016 में उन्होंने सहायक लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय करसोग में सेवाएं दीं। इसके बाद वर्ष 2018 में वे तकनीकी सहायक पद पर पदोन्नत हुए और जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय मंडी में कार्यरत रहे।

जून 2026 में तकनीकी सहायक पद से पदोन्नत होकर इंदर सिंह को सहायक लोक संपर्क अधिकारी बनाया गया है। पदोन्नति के उपरांत उनकी नियुक्ति सुंदरनगर में की गई है। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने जिला मंडी के विभिन्न उपमंडलों सहित अन्य जिलों और दूरदराज क्षेत्रों में भी विभागीय कार्यों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।

कार्यभार संभालने के बाद इंदर सिंह ने कहा कि वे विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकासात्मक कार्यक्रमों तथा सरकारी नीतियों की जानकारी आम जनता तक प्रभावी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से जनसंपर्क गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा, ताकि सरकार और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सके।

विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading