मिलाप कौशल खुंडियां
उपमंडल ज्वालामुखी के तहत विकास खंड सुरानी की गांव पंचायत बारी कलां में रविवार को एकल नारी शक्ति संगठन की त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ई एन एस एस कार्य कर्ता वेवी व संगठन एसोसिएट प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर सुरानी रीमा के द्वारा की गई।
एकल नारी शक्ति संगठन की बैठक में कुल 25 एकल महिलाओं ने भाग लिया तथा उन्हें एकल नारी संगठन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही संगठन द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी गई व आगामी तीन माह की योजना बनाई गई। बैठक में महिलाओं को विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी जैसे एकल व परित्यक्त महिला पेंशन योजना,विधवा एकल नारी आवास योजना,सुख शिक्षा योजना इत्यादि बताया। बैठक में लीडर महिलाओं का का चुनाव किया गया जिसमें लज्जा देवी, सुदर्शना,वीरो देवी लीडर महिला के रूप में सामने आई व उनको एकल नारी शक्ति संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.