संजीवना देवी ने बलाहरा स्कूल को भेंट किया वाटरकूलर

मिलाप कौशल खुंडियां

विधानसभा क्षेत्र ज्वालामुखी के तहत ग्राम पंचायत नांहलिया की समाजसेवी संजीवना देवी ने अपने स्वर्गीय पति सर्वंन कुमार की याद में बलाहरा स्कूल के बच्चों के लिए एक वाटरकूलर भेंट किया वाटरकूलर लगने से बच्चों ग्रामीणों और राहगीरों को शुद्ध और ठंडा पानी मिलता रहेगा। स्कूल प्रबंधन द्वारा शुक्रवार को उन्हे स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। स्कूल के अधयापक राकेश राणा ने कहा कि मैंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली थी और बहुत से दानी सज्जनों के फोन भी आए मैं उन सभी का भी दिल की गहराइयों से धन्यवाद करता हूँ राणा ने कहा 1937 का यह स्कूल और बच्चे आज भी बहुत सी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है मेरे प्रयास भविष्य में भी सरकार और दानी सजनों के सहयोग से विद्यालय की उन्नति के लिए जारी रहेंगे। स्कूल के अध्यापक राकेश राणा का कहना है कि हम सब को मिलकर स्कूल व अन्य संस्थाओं का सहयोग करना चाहिए जिसमें हमारे बच्चे या आम जनमानस आते जाते हों।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading