आईटीआई सुंदरनगर में कैंपस प्लेसमेंट आयोजित, 121 प्रशिक्षुओं का चयन

सुंदरनगर, 11 जून 2026।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पीडब्ल्यूडी सुंदरनगर में गुरुवार को डेंसो हरियाणा प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट अभियान में वर्ष 2025 में आईटीआई उत्तीर्ण कर चुके प्रशिक्षुओं के साथ-साथ वर्तमान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे तथा वर्ष 2026 में पासआउट होने वाले प्रशिक्षुओं ने भाग लिया।

संस्थान के प्लेसमेंट इंचार्ज जितेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि प्लेसमेंट प्रक्रिया के तहत सबसे पहले अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा आयोजित की गई। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। पूरी चयन प्रक्रिया में कुल 168 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया, जिनमें से 121 प्रशिक्षुओं का अंतिम रूप से चयन किया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के कैंपस प्लेसमेंट कार्यक्रम प्रशिक्षुओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने चयनित प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर कंपनी के एचआर मैनेजर दिनेश ध्युरी एवं कुंदन कुमार ने प्रशिक्षुओं को कंपनी की कार्यप्रणाली, रोजगार के अवसरों, कार्यस्थल के वातावरण तथा कर्मचारियों को प्रदान की जाने वाली विभिन्न सुविधाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading