नीट के पांचों परीक्षा केंद्रों पर करें पुख्ता प्रबंध : गंधर्वा राठौड़

21 जून को हमीरपुर शहर और इसके आस-पास के शिक्षण संस्थानों के 5 केंद्रों पर होगी यह परीक्षा

हमीरपुर 11 जून। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा 21 जून को दोबारा आयोजित की जा रही राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-नीट (यूजी)-2026 के लिए हमीरपुर में बनाए गए पांचों परीक्षा केंद्रों पर एनटीए के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। परीक्षा के सुचारू आयोजन के लिए जिला प्रशासन की ओर से भी विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने वीरवार को यहां हमीर भवन में जिला के अधिकारियों, पांचों परीक्षा केंद्रों के अधीक्षकों और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके विभिन्न प्रबंधों को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया।

उपायुक्त ने बताया कि गत 3 मई को आयोजित नीट-यूजी परीक्षा के लिए हमीरपुर शहर एवं इसके आस-पास के शिक्षण संस्थानों में कुल 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे और इन सभी केंद्रों पर यह परीक्षा सुचारू ढंग से आयोजित की गई थी। अब दोबारा 21 जून को हो रही इस परीक्षा के दौरान भी किसी भी तरह की लापरवाही या अनावश्यक विवाद नहीं होना चाहिए तथा एनटीए की ओर से जारी सभी दिशा-निर्देशों की अक्षरशः अनुपालना होनी चाहिए। गंधर्वा राठौड़ ने कहा कि पिछली बार कुछ परीक्षा केंद्रों के आस-पास वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण कुछ देर के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी और मौसम खराब होने के कारण बिजली की आपूर्ति भी प्रभावित हुई थी। इस तरह की परिस्थितियों को रोकने के लिए संबंधित अधिकारी पर्याप्त प्रबंध करें। उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर होने वाली तलाशी के लिए विशेष रूप से महिला पुलिस कर्मचारी तैनात की जाएंगी और शहर से दूर के परीक्षा केंद्रों के लिए बस सेवा का प्रबंध भी किया जाएगा। मेडिकल सहायता के लिए एंबुलेंस भी उपलब्ध रहेगी।

बैठक में सहायक आयुक्त चिराग शर्मा और नीट परीक्षा के सिटी कोर्डिनेटर एवं केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी प्रबंधों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading