बिलासपुर 11 जून: नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज एम्स परिसर बिलासपुर में आयोजित एक बैठक के उपरांत जनगणना 2027 के संदर्भ में स्वगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) फार्म को भरा।
इस अवसर उन्होंने कहा कि जनगणना 2027 के पहले चरण में आगामी 15 जून तक प्रदेश भर में ऑनलाइन माध्यम से स्व गणना फार्म भरा जा रहा है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों विशेषकर युवाओं से ऑनलाइन माध्यम से स्व गणना फार्म को भरने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि स्व गणना फार्म भरने से जनगणना के दूसरे चरण में घर-घर पहुंचने वाले जनगणना कर्मियों को न केवल सुविधा होगी बल्कि समय भी बचेगा।
इस अवसर पर एम्स संस्थान के अधिकारियों ने भी स्वगणना फार्म को भरा।
इस मौके पर उपायुक्त राहुल कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर सहित जनगणना विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.