संजीव शर्मा ने अधीक्षक डाकघर, देहरा मंडल का कार्यभार संभाला

देहरा, 11 जून

संजीव शर्मा ने अधीक्षक डाकघर, देहरा मंडल के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने पर देहरा डाक परिवार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।


इस अवसर पर सहायक अधीक्षक डाकघर कमल शर्मा, डाक निरीक्षक देहरा उपमंडल राज कुमार तथा शिकायत निरीक्षक अमिताभ ने पुष्पगुच्छ भेंट कर संजीव शर्मा का स्वागत किया एवं उन्हें नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।


देहरा डाक परिवार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संजीव शर्मा के सफल, गौरवपूर्ण एवं जनसेवा के प्रति समर्पित कार्यकाल की कामना करते हुए उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading