सुप्रसिद्ध पर्यटक स्थल खजियार दुनिया के श्रेष्ठ पर्यटक स्थलों में शुमार-ज्ञानेश कुमार मुख्य निर्वाचन आयुक्त

सरकार व प्रशासन का मेहमान बाजी के लिए आभार व्यक्त किया

भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को सुबह सपरिवार सुप्रसिद्ध पर्यटक स्थल खजियार की खूबसूरती का आनंद लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विश्व विख्यात पर्यटक स्थल खजियार दुनिया के श्रेष्ठ खूबसूरत पर्यटक स्थलों में से एक है तथा यहां की शांत वादियां, स्वच्छ वातावरण तथा मनमोहक खूबसूरती का दुनिया में कोई मुकाबला नहीं है। उन्होंने जिला चंबा के दौरे के दौरान राज्य सरकार व जिला प्रशासन का मेहमान बाजी व सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्य चुनाव आयुक्त इसके उपरांत खजियार से जिला कांगड़ा के लिए रवाना हुए। इस दौरान उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी, अतिरिक्त उपायुक्त अमित मेहरा, एसडीएम प्रियांशु खाती,हिमाचल प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन मुरारी लाल व नीरज चांदला एसी टू डीसी मनमोहन सिंह, जिला विकास अधिकारी तविंद्र चिनौरिया, तहसीलदार (निर्वाचन) अनूप डोगरा सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading