अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव के दूसरे दिन महा नाटी का हुआ भव्य आयोजन

320 से अधिक महिलाओं ने महानाटी के माध्यम से दिया नशामुक्ति का संदेश

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के दूसरे दिन मां थीम (मदरस अगेंस्ट ड्रग्स) पर महा नाटी का भव्य आयोजन शिमला पुलिस सहायता कक्ष के समक्ष किया गया जिसमें शिमला जिला के विभिन्न आईसीडीएस खंड से 320 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने भी नाटी में शामिल होकर हिमाचल प्रदेश की शान नाटी का आनंद लिया।

उपायुक्त एवं अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव अनुपम कश्यप ने महानाटी की थीम मां के तहत ‘मां का संकल्प – समाज का संकल्प’ विषय पर उपस्थित महिलाओं को शपथ दिलाई और नशे, विशेषकर चिट्टे, हिंसा, और हर प्रकार के दुर्व्यवहार का डटकर विरोध करने का संकल्प दिलाया। सभी 320 प्रतिभागी महिलाओं को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान महिलाओं ने “हर मां की यही पुकार – नशा और अत्याचार से इंकार,” “मा की ममता का यही संदेश – नशे से दूर रहे प्रदेश,” “चिट्टा छोड़ो संस्कार जोड़ो मां के संकल्प से समाज को मोड़ो” और “हर मां की यही पुकार- बेटी पर हिंसा नहीं स्वीकार” जैसे नारों से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों और महिलाओं पर होने अत्याचारों बारे जागरूक किया गया।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading