अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के तहत आयोजित की जा रही पहली एंटी चिट्टा अंतर जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन 05 मैच आयोजित किए गए।
पहला मैच मंडी बनाम काँगड़ा खेला गया जिसमें मंडी की टीम 3-0 से विजयी रही और दूसरा मैच किन्नौर बनाम सोलन खेला गया जिसमें सोलन की टीम 3-0 से विजयी रही।
इसी प्रकार, तीसरा मैच शिमला ब्लू बनाम सिरमौर के बीच खेला गया जिसमें सिरमौर टीम 3-2 से विजयी रही और चौथा मैच मंडी बनाम कुल्लू खेला गया जिसमें मंडी टीम 3-0 से विजयी रही। इसके अतिरिक्त, पांचवां मैच शिमला येलो बनाम चम्बा खेला गया शिमला येलो टीम 3-0 से विजयी रही।
यह चैंपियनशिप 12 जून 2026 तक जारी रहेगी जिसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में 01 लाख रूपए और रनिंग ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.