निहरी में पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ

सुंदरनगर, 08 जून 2026।

उपमंडल सुंदरनगर के अंतर्गत निहरी पंचायत भवन के सभागार में पंचायत समिति (बीडीसी) के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी (ना.) सुंदरनगर अमर नेगी ने पंचायत समिति निहरी के सभी 15 नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर अमर नेगी ने जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उनसे अपने-अपने क्षेत्रों के विकास तथा आम जनता के कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं और जनप्रतिनिधियों की भूमिका विकास कार्यों को गति देने तथा लोगों की समस्याओं के समाधान में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने सभी सदस्यों से पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आग्रह किया। प्रशासन की ओर से सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की गई।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading