नूरपुर, 9 जून। नगर परिषद नूरपुर के नवनिर्वाचित पार्षदों को मंगलवार को नगर परिषद हॉल में आयोजित समारोह के दौरान एसडीएम अरुण शर्मा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय महाजन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
शपथ ग्रहण समारोह में एसडीएम ने नगर परिषद के सभी नौ निर्वाचित पार्षदों सीमा देवी, रजनी महाजन, एकता मेहरा, नीति महाजन, रंजना कुमारी, सोनिया, अनामिका, चिराग गुप्ता तथा अश्वनी कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर एसडीएम अरुण शर्मा ने सभी पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए शहर के समग्र विकास और जनहित के कार्यों के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का आह्वान किया।
गौरतलब है कि शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव हेतु निर्धारित बैठक में चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। एसडीएम ने बताया कि अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए तीन दिनों के भीतर अगली बैठक की तिथि निर्धारित की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगली बैठक में कोरम की अनिवार्यता नहीं होगी तथा चुनाव प्रक्रिया नियमानुसार संपन्न करवाई जाएगी।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.