रक्कड़, भीषण गर्मी के बीच ग्राम मसौट में स्थानीय महिलाओं तथा बच्चों द्वारा ठंडे पानी की छबील लगाकर समाज सेवा की मिसाल पेश की गई। इस दौरान राहगीरों, वाहन चालकों एवं स्थानीय लोगों को ठंडा पानी पिलाकर गर्मी से राहत प्रदान की गई।
महिलाओं ने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों की सेवा और जनहित के उद्देश्य से यह छबील लगाई गई है। छबील में बड़ी संख्या में लोगों ने ठंडे पानी का सेवन किया और इस नेक पहल की सराहना की।

स्थानीय लोगों ने महिलाओं के इस प्रयास को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्यों से आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता मजबूत होती है। क्षेत्रवासियों ने छबील आयोजन में सहयोग देने वाली सभी महिलाओं का धन्यवाद किया।

Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.