मिलाप कौशल खुंडियां
उपमंडल ज्वालामुखी के तहत तहसील लगडू में 14 जून को भारतीय सेना से शहीद हुए जवान अभिनाश कुमार की पुन्य स्मृति पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लगडू के प्रांगण में एक दिवसीय बाकलीवाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।शहीद अभिनाश कुमार के दोस्त इशू,रवि व नोवल द्वारा इस एक दिवसीय बाकलीवाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। वहीं ईशू का कहना है कि हमें शहीदों की कुर्बानी को नमन करना चाहिए। शहीदों के नाम से हमें उनकी पुन्य स्मृतियों पर ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन करना चाहिए ताकि शहीदों के परिवारों को हौंसला मिल सके कि उनके शहीद बच्चों के नाम से प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जा रही हैं। प्रतियोगिता के आयोजक ईशू,रवि व नोवल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में एंट्री फीस 600 रूपए रखी गई है अगर कोई टीम री एंट्री करवाती है तो उस के लिए 400 रूपए फीस रखी गई है।इस एक दिवसीय बाकलीवाल प्रतियोगिता में विजेता टीम को स्मृति चिन्ह व 3100 रूपए व उपविजेता टीम को स्मृति चिन्ह व 2100 रूपए नगद पुरस्कार दिया जाएगा।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.