बाबा बालक नाथ मंदिर चौली (ट्याल बड़) में रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया तथा बाबा बालक नाथ जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में बढ़-चढ़कर भाग लिया और बाबा जी की महिमा का गुणगान किया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद एवं भंडारे का वितरण किया गया।
मंदिर समिति एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की गईं। श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एवं धार्मिक एकता का प्रतीक बताया।
मंदिर प्रबंधन समिति ने भंडारे को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, दानदाताओं एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.