न्यूज़ हिमाचल 24 : घुमारवीं पुलिस के हाथ बड़ी सफलता, चिट्टा सप्लायर पंजाब से गिरफ्तार

बिलासपुर : घुमारवीं पुलिस ने मार्च माह में पकड़े गए 14.1 ग्राम चिट्टे के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी Akashdeep पुत्र रणजीत सिंह निवासी मंडियाला जिला अमृतसर पंजाब को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार थाना घुमारवीं में 21 मार्च को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 एवं 29 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने दो युवकों के कब्जे से 14.1 ग्राम चिट्टा, 15,670 रुपए नकद और एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन बरामद की थी।

प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अहम सुराग मिले। इसके बाद तकनीकी जांच और गुप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीम ने अमृतसर में दबिश देकर मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अब सप्लाई चेन और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading