मिलाप कौशल खुंडियां
राजकीय महाविद्यालय खुण्डियाँ में शनिवार 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिला कांगड़ा में योगाभ्यास एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के लगभग 50 विद्यार्थियों तथा 35 स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक योगाभ्यास से हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास कर योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों को आत्मसात किया। इस अवसर पर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा तनावमुक्त जीवन जीने का संदेश दिया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शशि कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जो सम्पूर्ण मानवता को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देती है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों से योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया तथा नियमित योगाभ्यास के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास पर बल दिया।
कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा नियमित योग करने एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ। इस सफल आयोजन ने महाविद्यालय परिवार में स्वास्थ्य, अनुशासन एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों के प्रति जागरूकता को और सुदृढ़ किया।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.