गांव पंचायत टिहरी के लोगों ने सड़क के लिए भूमि की दान

मिलाप कौशल खुंडियां

उपमंडल ज्वालामुखी के तहत गांव पंचायत टिहरी के वार्ड कोहलडी के 7 लोगों ने लोक निर्माण विभाग खुंडियां को सड़क निर्माण के लिए अपनी निजी भूमि दान की। जिसमें जयचंद ने 36 मरले, जगदीश राम ने 36 मरले,रसमा देवी ने 15 मरले, महिंदर सिंह ने 8 मरले,प्रशोतम ने 1 कनाल,छगण राम 15 मरले व उधम सिंह ने 8 मरले भूमि दान की है।

इसके अलावा औंकार चंद, बलदेव,केहर सिंह व अन्य ग्रामीण भी इस प्रक्रिया को पूरा करने में जूटे हैं। विधुत विभाग से सेवानिवृत जगदीश राम ने कहा कि हमें सरकार व विभाग का सामाजिक कार्यों में सहयोग करना चाहिए जिससे किसी भी विकास कार्य को गति मिल सके साथ ही कहा कि यह गांव पंचायत टिहरी में एक पहल है तथा सीख है कि हमें आगे आकर ऐसे कामों में भाग लेकर निर्माण करवाने चाहिए जिससे आम जनमानस को आने जाने में लाभ हो सके।

जिस सड़क के लिए यह भूमि दान की गई है वो सड़क नाबार्ड के तहत बननी है।यह सड़क टिहरी से वार्ड कोहलडी से होते हुए बदेहढ,नाहलियां से जुडेगी।इस सड़क के बनने से ज्वालामुखी से वाया टिहरी, नाहलियां,सुजानपुर जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी इस सड़क के निर्माण से 20 किलोमिटर दूरी कम तय करनी पडेगी। वहीं स्थानीय लोगों जगदीश राम,जय चंद,ऊधम सिंह,केहर, महिंदर सिंह, प्रशोतम आदि ने विभाग व विधायक संजय रत्न से अपील करते हुए कहा कि जल्द से जल्द इस सड़क का निर्माण करवाया जाए ताकि लोगों को कम दूरी तय कर लाभ मिल सके।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading