सिरमौर : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में दर्दनाक हादसे में दो मासूम सगे भाइयों की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र की पंचायत देवामानल में गुरुवार को 8 वर्षीय आयान और उसका 9 वर्षीय बड़ा भाई अभिनव खड्ड किनारे खेल रहे थे। इसी दौरान आयान का पैर फिसल गया और वह पानी में जा गिरा। छोटे भाई को डूबता देख अभिनव उसे बचाने के लिए पानी में कूद पड़ा, लेकिन दोनों ही गहरे पानी में डूब गए।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बच्चों के पिता ने दोनों को पानी से बाहर निकाला और तुरंत नौहराधार अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है। सूचना मिलते ही Nohra Dhar Police की टीम भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.