नगर पंचायत करसोग के चुनाव संबंधी तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए नोडल अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

करसोग,

नगर पंचायत करसोग में निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से चुनाव संपन्न करवाने के दृष्टिगत रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम करसोग गौरव महाजन की अध्यक्षता में नोडल अधिकारियों की

बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सभी नोडल अधिकारियों को चुनाव संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

उन्होंने कहा कि नगर पंचायत चुनाव में आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए।

रिटर्निंग अधिकारी ने कहा कि ईवीएम मशीनों के परिवहन के लिए केवल सरकारी वाहनों का ही प्रयोग किया जाना सुनिश्चित किया जाए।ईवीएम के लाने-ले जाने के लिए किसी भी स्थिति में निजी वाहनों का उपयोग नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ईवीएम से संबंधित सभी प्रकार की मूवमेंट पुलिस सुरक्षा एवं निगरानी में सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश से स्ट्रॉन्ग रूम एवं मतगणना केंद्र में सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी की जा सकें।

उन्होंने कहा कि मतदान के दिन मतदान केंद्रों में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मतदाताओं को मतदान के दौरान अपने मोबाइल फोन पोलिंग बूथ के बाहर ही रखने होंगे। इसके अतिरिक्त, मताधिकार का प्रयोग करने के लिए फोटो युक्त पहचान पत्र, जैसे मतदाता पहचान पत्र आदि, साथ लाना अनिवार्य होगा।

उन्होंने चुनाव संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए शिकायत कक्ष स्थापित करने और हेल्पलाइन नंबर जारी करने के भी दिशा निर्देश दिए। गौरतलब है कि राज्य चुनाव आयोग हिमाचल प्रदेश द्वारा जारी अधिसूचना के अंतर्गत नगर पंचायत करसोग में 17 मई को प्रातः 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा तथा मतगणना भी उसी दिन संपन्न की जाएगी।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading