आदर्श आचार संहिता की अनुपालना के लिए निगरानी प्रकोष्ठ गठित

चम्बा, 22 अप्रैल

अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा ने ज़िले के शहरी क्षेत्रों में जारी आदर्श आचार संहिता की प्रभावी अनुपालना को लेकर सहायक आयुक्त मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में शिकायत निगरानी प्रकोष्ठ गठन के आदेश जारी किए हैं।

शिकायत निगरानी प्रकोष्ठ आदर्श आचार संहिता से संबंधित आम जनता की शंकाओं-शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए कार्य करेगा। निगरानी प्रकोष्ठ उपायुक्त कार्यालय में संचालित किया गया है।

जनसाधारण अपनी शिकायतें ईमेल एसी2डीसी-सीएचए-एचपी एट द रेट ऑफ़ एनआईसी डॉट इन

(ac2dc-cha-hp@nic.in),

मोबाइल नंबर 6230425003, 98166-98166 (व्हाट्सएप)

के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (डीईओसी) के हेल्पलाइन नंबर 1077 पर भी संपर्क किया जा सकता है।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading