सुंदरनगर में विश्व पृथ्वी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सुंदरनगर, 22 अप्रैल 2026।

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षेत्रीय प्रयोगशाला सुंदरनगर द्वारा एंजेल्स पब्लिक स्कूल पुराना बाजार सुंदरनगर में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, सतत जीवनशैली तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।

इस अवसर पर वैज्ञानिक अधिकारी बनिता ठाकुर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न आयामों पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में वायु, जल और मृदा प्रदूषण जैसी पर्यावरणीय चुनौतियाँ तेजी से बढ़ रही हैं, जिनसे निपटने के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में अपनाए जाने वाले सरल एवं प्रभावी उपायों जैसे प्लास्टिक का कम उपयोग, जल संरक्षण, ऊर्जा की बचत तथा वृक्षारोपण के बारे में भी जागरूक किया।

बनिता ठाकुर ने इस वर्ष के विश्व पृथ्वी दिवस की थीम हमारी शक्ति, हमारा ग्रह के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पृथ्वी की रक्षा की जिम्मेदारी हम सभी की है और सामूहिक प्रयासों से ही एक स्वच्छ एवं हरित भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है।

इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रयोगशाला सुंदरनगर की वैज्ञानिक अधिकारी प्रभारी प्रोमिला शर्मा ने सभी से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने-अपने स्तर पर योगदान दें तथा पृथ्वी को सुरक्षित एवं स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें।

स्कूल प्रबंधन एवं शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading