घरोह पंचायत में विद्युत संचालित हैंडपंप का लोकार्पण, लोगों को मिलेगी बेहतर पेयजल सुविधा

शाहपुर, 22 अप्रैल

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज घरोह पंचायत के वार्ड नंबर 3 में विद्युत संचालित हैंडपंप का विधिवत लोकार्पण किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लगभग तीन लाख रुपये की लागत से स्थापित इस हैंडपंप से क्षेत्र के दर्जनों लोगों को निर्बाध और बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी।

उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा के प्रत्येक गांव का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और इसी दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए समुचित धनराशि उपलब्ध करवाने हेतु मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के सुभाष ने क्षेत्रवासियों की ओर से विधायक का स्वागत किया। वहीं, पूर्व प्रधान हंस राज ने हैंडपंप की स्थापना के लिए मुख्यातिथि का धन्यवाद करते हुए कहा कि स्थानीय विधायक के प्रयासों से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिली है, जिसके लिए लोग उनके आभारी हैं।

इस मौके पर अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, सहायक अभियंता रज्जाक मोहम्मद, विवेक राणा,हंस राज, रणदीप राणा, सादिक खान, श्याम सुंदर, रमेश, पुरुषोत्तम सहित गांव के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading