महिला मंडलों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा जिला स्तरीय किसान मेला पधर, खेलकूद प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने दिखाया उत्साह

पधर, 17 अप्रैल- जिला स्तरीय किसान मेला पधर में आज महिला मंडलों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। मेले के दौरान विभिन्न महिला मंडलों द्वारा लोकनृत्य, समूहगान तथा अन्य रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पारंपरिक वेशभूषा और लोकसंस्कृति से सजी प्रस्तुतियों ने मेले में आकर्षण का केंद्र बनाया।

इसके साथ ही महिला मंडलों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें चेयर रेस, रस्साकस्सी तथा मटका फोड़ प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए उत्साह और खेल भावना का परिचय दिया।

चेयर रेस प्रतियोगिता दो वर्गों प्रशासनिक समूह एवं महिला मंडल समूह में आयोजित की गई। महिला मंडल वर्ग में अनीता देवी ने प्रथम, दया कुमारी ने द्वितीय तथा बीना देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रशासनिक महिला वर्ग में अनुपमा प्रथम, कुशमा शर्मा द्वितीय तथा उर्मिला तृतीय स्थान पर रहीं।

मेला अध्यक्ष एवं उपमंडलाधिकारी पधर सुरजीत सिंह ने कहा कि मेले के माध्यम से महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करवाया जा रहा है तथा इस प्रकार की प्रतियोगिताएं सामाजिक सहभागिता और आपसी भाईचारे को भी बढ़ावा देती हैं।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading