मिलाप कौशल खुंडियां
ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नाहलिया पंचायत के अधीन आने वाले शहीद लक्खा सिंह राजकीय उच्च विद्यालय बलाहरा के लिए लोग दिल से दान कर रहे हैं। मुख्याध्यापक विपन कुमार ने कहा कि यह सब हमारे विधालय के शारीरिक शिक्षक राकेश राणा के प्रयासों से ही संभव होता है उन्होंने कहा कि आज के समय में बहुत कम अध्यापक संस्था के प्रति इतने समर्पित होते हैं।राकेश राणा ने कहा कि अगर कुछ कर गुजरने की इच्छा हो तो कोई भी कार्य असंभव नही है। खुंडिया से भी राधे कृष्णा हार्डवेयर के मालिक सुनील कुमार ने बच्चों के लिए इस साल भी दो पंखे दान दिए है। हमें सरकार और दानी सज्जनों के सहयोग से संस्था का विकास करना चाहिए। वहीं शारीरिक अध्यापक राकेश राणा ने कहा कि मैं इस विधालय को एक आदर्श विधालय बनाना चाहता हूँ। मैं सभी दानी सज्जनों का हृदय से धन्यवाद करता हूँ।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.