दो दिन के अंदर रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं की तो शनिवार को होगा विशाल प्रदर्शन


किरण / राही/मण्डी ।
जोगिंदर नगर के भराड़ू क्षेत्र में काफी समय से रसोई गैस की भारी किल्लत चली है, जिससे उपभोक्ता बेहद परेशान हैं। पूर्व जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज ने बताया कि पिछले दो दिन से अनेक लोगों ने इस बारे में उन्हें सूचित करते हुए कहा कि 23 फरवरी के बाद से इस पूरे क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हुई है। घरों में रसोई गैस सिलेंडर खाली पड़े हैं तथा यही हालत ढाबा या चाय आदि की दुकान करने वालों के भी हैं। कुशाल भारद्वाज को सूचित करने से पहले लोगों ने सतारूढ़ कांग्रेस पार्टी के नेताओं तथा स्थानीय विधायक से भी रसोई गैस उपलब्ध करवाने की कई बार गुहार लगाई लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।

वहीं कुशाल भारद्वाज ने विभाग और प्रशासन को दो दिन का समय देते हुए कहा कि शुक्रवार 17 तारीख की शाम तक क्षेत्र की सभी पंचायतों के सभी गांवों में रसोई गैस की आपूर्ति नहीं की गई तो शनिवार 18 अप्रैल को सुबह 10 बजे भराड़ू में विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। यदि फिर भी गैस की आपूर्ति नहीं की गई तो शीघ्र ही जोगिंदर नगर में प्रशासनिक अधिकारियों व रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति से संबंधित कार्यालयों का घेराव किया जाएगा।
किसान नेता एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य ने दो दिन के अंदर सभी को गैस सिलेंडर आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading