भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा का समापन, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद


रक्कड़ (कांगड़ा)।
भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को क्षेत्र में निकाली गई नवमी भव्य शोभा यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। यह शोभा यात्रा कालेश्वर महादेव मंदिर के पंचतीर्थ सरोवर से मुख्य अतिथि के रूप में हिन्दू जागरण मंच के संस्थापक कमल गौतम के नेतृत्व में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ आरंभ हुई।
शोभा यात्रा कालेश्वर से रक्कड़, चौली सहित विभिन्न स्थानों से गुजरती हुई सेहरी में जाकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूल वर्षा कर भव्य स्वागत किया तथा भगवान परशुराम के जयघोषों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।
समापन अवसर पर हवन-पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर ब्राह्मण सभा के प्रदेशाध्यक्ष विनोद डोगरा,हिमफेड के चेयरमैन विक्रम शर्मा डिक्की, कैप्टन संजय पराशर, विकु पुजारी, डॉ. केशव पंडित सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading