मिलाप कौशल खुंडियां
उपमंडल ज्वालामुखी के तहत पुलिस थाना मझीण के थाना प्रभारी रवि गुलेरिया ने अपनी टीम सहित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिहरी में स्कूली बच्चों को साइबर क्राइम, ड्रग्स, सड़क सुरक्षा,फोन का मिसयूज व अन्य जानकारी दी। पुलिस ने साइबर क्राइम पर बताया कि कोई भी व्यक्ति ऐसी अवैध गतिविधि में भाग ले जैसे कि कम्प्यूटर, नेटवर्क या डिजिटल उपकरणों का उपयोग अपराध करने या सहायता के लिए करता है।इसके मुख्य रूप में हैकिंग, आनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, मैसेज,डेटा चोरी और पहचान की चोरी शामिल है।
ड्रग्स पर जानकारी देते हुए बताया कि ड्रग्स ऐसे रासायनिक पदार्थ हैं जो शरीर में प्रवेश करने पर शारीरिक और मानसिक कार्यप्रणाली को बदल देते हैं।इनका सेवन अक्सर डाक्टर की सलाह के बिना नशा करने के लिए किया जाता है जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। ड्रग्स दो से तीन प्रकार का होता है जैसे कानूनी ड्रग्स कैफिन, तंबाकू और कुछ निर्धारित दवाएं
अवैध ड्रग्स, कोकीन, हेरोइन और कुछ सिंथेटिक पदार्थ
मनो सक्रिय पदार्थ यह मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को प्रभावित करते हैं और मूड़,सोच और व्यवहार को बदल देते हैं।
सड़क सुरक्षा पर बताया कि सड़क सुरक्षा में यातायात नियमों का पालन करके दुर्घटनाओं को रोकना और जान बचाना है। सड़क सुरक्षा में दो पहिया वाहन चालक हमेशा हेल्मेट पहन कर वाहन चलाएं।साथ ही कहा कि निर्धारित गति सीमा का पालन करें ,तेज गति हमेशा दुर्घटना का कारण बनती है, हमेशा सीट बैल्ट लगा कर,गाडी चलाते समय मोबाइल फोन या हेडफोन का उपयोग न करें व फोन का ज्यादा इस्तेमाल न करें जिससे हमारी पढ़ाई भी प्रभावित न हो।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.