मुंबई की फिल्मी मायानगरी में सन्नी जमुआल का जलवा, करोड़ों के प्रोजेक्ट्स और बड़े सितारों के बीच बनाई धाक
अंधेरी वेस्ट में खड़ा किया हाई-प्रोफाइल कॉर्पोरेट साम्राज्य, हिमाचल के युवाओं के लिए बने नई उम्मीद का चेहरा
प्रदीप ठाकुर ( रक्कड़): जिला कांगड़ा स्थित छोटे से गांव करियाडा से निकला एक युवा आज बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करवा रहा है। 39 वर्षीय सन्नी जमुआल सुपुत्र सुरेश जमुआल ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट में “एस एस ई जी सोल्यूशंज प्राइवेट लिमिटेड” का भव्य कॉर्पोरेट ऑफिस स्थापित कर फिल्म इंडस्ट्री की प्रोजेक्ट फाइनेंसिंग दुनिया में ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिसकी चर्चा अब मुंबई के हाई-प्रोफाइल सर्किलों तक पहुंच चुकी है।
जहां मायानगरी मुंबई में हर दिन हजारों चेहरे पहचान की तलाश में भटकते हैं, वहीं हिमाचल के इस युवा ने अपनी मेहनत, दूरदर्शी सोच और कारोबारी कौशल के दम पर बॉलीवुड के बड़े फिल्म निर्माताओं, नामी अभिनेताओं और उद्योगपतियों के बीच अपनी अलग पहचान बना ली है। सूत्रों की मानें तो सन्नी जमुआल की कंपनी कई बड़े फिल्मी और कॉर्पोरेट प्रोजेक्ट्स से जुड़ी हुई है, जिसके चलते उनका नाम तेजी से बॉलीवुड के प्रभावशाली चेहरों में गिना जाने लगा है।
सबसे बड़ी बात यह है कि सन्नी जमुआल ने यह सफलता किसी फिल्मी बैकग्राउंड या बड़े कारोबारी परिवार के सहारे नहीं, बल्कि हिमाचल के एक साधारण गांव से निकलकर अपने दम पर हासिल की है। यही कारण है कि आज उनकी कहानी हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है।
करियाडा गांव में सन्नी जमुआल की इस ऐतिहासिक उपलब्धि को लेकर गर्व का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि “हमारे गांव का बेटा अब बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियों के साथ काम कर रहा है, यह पूरे क्षेत्र के लिए
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.