52 में 52 विद्यार्थी पास, भरत ने 98% अंक लेकर लहराया परचम
प्रदीप ठाकुर
रक्कड़: 11मई;प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में देहरा पब्लिक स्कूल खबली के तमाम विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है। स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
जानकारी देते हुए स्कूल प्रधानाचार्य रमा सिह ने बताया कि मार्च 2026 में आयोजित बोर्ड परीक्षा में स्कूल के कुल 52 विद्यार्थी शामिल हुए थे और सभी विद्यार्थियों ने सफलता हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल के छात्र भरत गुलेरिया ने 98 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया। अभिषेक ने 97 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा तथा आरूषी गुलेरिया ने 95.5 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया।
इसके अलावा संकेत धीमान ने 95.2 प्रतिशत, अक्षिता कौंडल ने 94 प्रतिशत, अर्चित धीमान ने 91.5 प्रतिशत तथा मन्नत ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल की मेधा सूची में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाई।
परिणामों की बात करें तो स्कूल के 7 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए, जबकि 20 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए। वहीं 16 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक तथा 9 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से ऊपर अंक लेकर शानदार प्रदर्शन किया।
स्कूल की प्रधानाचार्या ने इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों, अध्यापकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में भी विद्यालय इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम देकर क्षेत्र का नाम रोशन करता रहेगा।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.