ठगवाजों की नजर वीरता पुरस्कार पूर्व सैनिक परिवार पर

मिलाप कौशल खुंडियां

उपमंडल ज्वालामुखी के तहत तहसील खुंडियां के एक वीरता मेडल प्राप्त परिवार को ठगवाजों ने ठगी का शिकार बनाया है। इलाके के समाजसेवी रिटायर्ड कर्नल एम एस राणा ने बताया कि कुछ दिन पहले ठगवाजों ने वीरता मेडल प्राप्त परिवार से पहले उनसे पीपीओ, आधार कार्ड और पैन कार्ड की डिटेल मांगी और बताया कि उन्हें सरकार से पांच लाख की राशि मिलनी है। परिवार ने अपनी बात कर्नल एम एस राणा को बताई। कर्नल राणा ने परिवार को सचेत किया कि ऐसी कोई भी सरकार की स्कीम नहीं है और किसी को भी आगे कोई भी जानकारी न दे। ठगों ने परिवार को बताता कि उन्हें 45 लाख की अवॉर्ड राशि मिलनी है। परिवार झांसे में आ गया और शातिरों ने धीरे धीरे दो लाख एक हजार अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए। सोमवार को परिवार ने कर्नल राणा से संपर्क किया और सारी जानकारी बताई। कर्नल राणा ने सभी पूर्व सैनिकों को ठगवाजों से सचेत रहने की सलाह दी है। इस तरह से कोई कॉल आती है तो अटेंड न करें साथ ही साइबर पुलिस की सहायता लेने की भी सलाह दी है।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading