बाल विकास परियोजना अधिकारी परागपुर के सौजन्य से नन्ही राधिका का अन्नप्राशन संस्कार हर्षोल्लास से संपन्न

प्रदीप ठाकुर :रक्कड़ :20अप्रैल:

बाल विकास परियोजना अधिकारी परागपुर के सौजन्य से सोमबार 20 अप्रैल को दयाल नैहरनपुखर स्थित बार्ड नबंर 5 मे  शालनी शर्मा पत्नी अंकुश शर्मा के घर अन्नप्राशन संस्कार का शुभ कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। आंगनबाड़ी सहायक अंजू शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में नन्ही बच्ची राधिका को विधि-विधान के साथ प्रथम अन्न ग्रहण करवाने की रस्म निभाई गई।

इस शुभ अवसर पर परिवारजनों, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नन्ही राधिका को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। राधिका के दादा शशिपाल शर्मा एवं दादी ऊषा शर्मा ने आए हुए सभी मेहमानों का आत्मीय स्वागत किया तथा सभी के लिए स्वादिष्ट दोपहर के भोजन की व्यवस्था की।

गांव की महिलाओं और रिश्तेदारों ने इस पारंपरिक रस्म में बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण खुशियों, उल्लास और मंगलमय शुभकामनाओं से गूंज उठा। यह आयोजन भारतीय संस्कृति, पारिवारिक एकता और सामाजिक सौहार्द की सुंदर मिसाल बन गया।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading