प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत गांव कोलर आदर्श सौर गांव चयनित-उपायुक्त


नाहन

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आज यहां प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिला की विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों ने वर्चुअल माध्यम से भाग लिया।


बैठक में उपायुक्त ने बताया कि सिरमौर जिला के विकास खंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत कोलर के ग्राम कोलर को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत आदर्श सौर गांव चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि कोलर में सबसे अधिक सोलर पावर संबंधित कार्य हुआ है, जिसमें 61 लाख 5 हजार पांच सौ पच्चास रुपये की लागत से 33 ग्रिड कनेक्टेड रूफ टॉप सोलर पावर प्लांट लगाए गए है जिससे 111.01 किलोवाट क्षमता का विद्युत उत्पादन हो रहा ह।


उपायुक्त ने बताया कि आदर्श सौर ग्राम को इस योजना के तहत सोलर पावर प्लांट संबधित गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एक करोड़ रूपये की राशि मिलेगी। उन्होंने हिम ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह कोलर पंचायत से बैठक कर विस्तृत कार्य योजना तैयार करें ताकि इस राशि का सदुपयोग किया जा सके तथा इससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ प्राप्त हो सके।


बैठक में हिम ऊर्जा के परियोजना अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि सिरमौर जिला में 27 पंचायतों का प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत चयन किया गया था। जिसमें 14 पंचायतों में 01 करोड़ 26 लाख 88 हजार छः सौ चौंतीस रूपये से 55 ग्रिड क्नेक्टिड रूफ टॉप सोलर पावर प्लांट तथा 177 स्ट्रीट लाइटिंग सिस्टम के माध्यम से सौर ऊर्जा संबंधित गतिविधियां आरंभ की जा चुकी है। तथा इन पंचायतों में 202.345 किलोवाट विद्युत उत्पादन किया जा रहा है।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading