सुंदरनगर, 29 अप्रैल 2026।
नगर परिषद सुंदरनगर चुनाव 2026 के तहत नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन बुधवार को विभिन्न वार्डों से कुल 10 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने बताया कि वार्ड-1 बाड़ी कुलाडा से राकेश चंचल, वार्ड-4 सलाह से नीलम शर्मा, वार्ड-5 बडोह से जितेंद्र शर्मा व विशाल सेन, वार्ड-6 बाहोट से चमन लाल, वार्ड-9 भोजपुर से नीता, वार्ड-10 चांगर से तरुणा चौहान, वार्ड-12 पश्चिमी कॉलोनी से मोनिका जोली व वंदना कश्यप तथा वार्ड-13 पूर्वी कॉलोनी से सोमा देवी ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
उन्होंने बताया कि उम्मीदवार 30 अप्रैल तथा 2 मई को प्रातः 11:00 बजे से सायं 3:00 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं, जबकि 1 मई को अवकाश के कारण नामांकन प्रक्रिया नहीं होगी।
प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच 4 मई को की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 6 मई को सायं 3:00 बजे तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उसी दिन शेष उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
उन्होंने आगे बताया कि संबंधित वार्डों में 17 मई को प्रातः 7:00 बजे से सायं 3:00 बजे तक मतदान होगा। मतदान उपरांत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.