मंडी, 29 अप्रैल। नगर निगम मंडी में पार्षदों के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के पहले दिन केवल एक नामांकन पत्र प्राप्त हुआ। यह नामांकन वार्ड नंबर 12 भगवाहन (अनारक्षित) से गगन (59) पुत्र बिहारी लाल, निवासी 79/9 भगवाहन, मंडी द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर दाखिल किया गया। यह जानकारी सहायक निर्वाचन अधिकारी वार्ड नंबर 1 से 13 एवं एसडीएम मंडी सदर रुपिन्द्र कौर ने दी।
उन्होंने बताया कि पहले दिन अन्य किसी भी वार्ड से कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया। वहीं, वार्ड नंबर 14 और 15 से भी कोई नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। इस संबंध में जानकारी सहायक निर्वाचन अधिकारी वार्ड नंबर 14 और 15 एवं एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने दी।
रूपिन्द्र कौर ने बताया कि 30 अप्रैल और 2 मई को प्रातः 11 बजे से सायं 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 4 मई को की जाएगी, जबकि 6 मई तक नाम वापस लिए जा सकते हैं।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.