*पद्धर, 16 अप्रैल —* जिला स्तरीय किसान मेला पद्धर के अवसर पर आज खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। मेले में स्थानीय लोगों, युवाओं, महिलाओं तथा स्कूली विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर कार्यक्रमों को आकर्षक बनाया।
मेले के अंतर्गत आज वॉलीबॉल प्रतियोगिता, महिलाओं के नाटी समूह नृत्य तथा विभिन्न स्कूलों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
मेला अध्यक्ष एवं उपमंडल अधिकारी पद्धर सुरजीत सिंह ने कहा कि इस बार मेले में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। महिलाओं के लिए अलग से सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है, जिससे उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिल सके।
उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि खेलकूद प्रतियोगिताओं में लड़कियां भी बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं, जो समाज में सकारात्मक बदलाव का संकेत है। मेले के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिल रहा है तथा सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा मिल रहा है।
उन्होंने सभी प्रतिभागियों, आयोजकों तथा स्थानीय जनता का सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी दिनों में भी मेले के दौरान विभिन्न मनोरंजक, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों का आयोजन जारी रहेगा।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.