जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), कुल्लू के तत्वावधान में आज उप-मंडल स्तरीय दो दिवसीय IRS प्रशिक्षण का आयोजन कॉन्फ्रेंस हॉल, मल्टीपरपज़ भवन, कुल्लू में किया गया।

इस प्रशिक्षण के दौरान IRS के विभिन्न घटकों एवं अनुभागों पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसका उद्देश्य विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय को सुदृढ़ करना, भूमिकाओं की स्पष्टता सुनिश्चित करना तथा आपदा के समय प्रभावी प्रतिक्रिया तंत्र विकसित करना है।

प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस पर प्रतिभागियों को मेडिकल फर्स्ट एड का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा तथा एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा, जिससे उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो सके। साथ ही, IRT (Incident Response Team) के सदस्यों की भूमिकाओं एवं दायित्वों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला जाएगा।

यह दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला कुल्लू के सभी उप-मंडलों में आयोजित किया जाएगा, ताकि जमीनी स्तर पर आपदा प्रबंधन की तैयारियों को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

इस प्रशिक्षण के संसाधन व्यक्ति के रूप में श्री दिलीप कुमार, मास्टर ट्रेनर, IRS (Incident Response System), भारत सरकार ने प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण जानकारी एवं व्यावहारिक अनुभव साझा किया।

इस अवसर पर अन्य गणमान्य व्यक्तियों में Sh. Nishant Thakur, SDM Kullu एवं Ms. Surbhi Negi प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में Rakesh Kumar, Training & Capacity Building Coordinator तथा Prashant, EOC Incharge, DDMA Kullu सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

यह पहल जिले में आपदा प्रबंधन प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading