मिलाप कौशल खुंडियां
राजकीय महाविद्यालय मझीण में बी ए एवं बीकॉम कक्षाओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया शीघ्र ही आरंभ होने जा रही है,जिसमें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार प्रथम वर्ष में नई शिक्षा नीति के तहत सेमेस्टर सिस्टम और द्वितीय एवं तृतीय वर्ष में वार्षिक पाठ्यक्रम रहेगा। नई शिक्षा नीति को पूरी तरह समझ कर अमल में लाने के लिए महाविद्यालय में प्राचार्य डॉक्टर सारिका के मार्गदर्शन में इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल द्वारा ओरिएंटेशन का आयोजन किया गया। इस ओरिएंटेशन में मुख्य वक्ता राजकीय महाविद्यालय ज्वाला जी के प्रिंसिपल डॉक्टर चंदन भारद्वाज रहे एवं सेवानिवृत प्राचार्य बलजीत जमवाल रहे। उन्होंने महाविद्यालय में कार्यरत प्राध्यापक वर्ग से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विषय में विस्तृत चर्चा की और राष्ट्रीय शिक्षा नीति से जुड़े विभिन्न पहलुओं के विषय में विस्तार से बताया और महाविद्यालय के शिक्षकों एन ई पी 2020 के मूलभूत ढांचे के बारे में बातचीत की । डॉक्टर सारिका ने बताया कि महाविद्यालय में इस प्रकार के सत्र महाविद्यालय में आयोजित करवाए जायेंगे ताकि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 से जुड़े बदलावों पर विस्तृत चर्चा कर विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जा सके। इस ओरिएंटेशन में महाविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ प्रोफेसर आरती गुप्ता, डॉ मुक्तामणि डॉक्टर सुरजीत कुमार, डॉ नीलम कुमारी,प्रोफेसर लकी एवं प्रोफेसर मोहिनी उपस्थित रहे।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.