खुंडियां, 2 मई मिलाप कौशल : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मझीण में शनिवार को ह्यूमन पैपिलोमावायरस टीकाकरण पर एक जागरूकता एवं काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र का उद्देश्य विद्यार्थियों को सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में एचपीवी वैक्सीन के महत्व के बारे में जानकारी देना था।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने टीके से जुड़ी भ्रांतियों और शंकाओं का समाधान किया तथा इसकी सुरक्षा और प्रभावशीलता पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को निवारक स्वास्थ्य उपाय अपनाने और अपने परिवार व समुदाय में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।
यह पहल क्षेत्र में किशोर स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और प्रारंभिक रोकथाम को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
क्या कहती है डॉ आयुषी
सत्र के दौरान एचपीवी वैक्सीन की आवश्यकता, उसकी सुरक्षा एवं प्रभावशीलता पर प्रकाश डाला गया।
इसके साथ ही छात्राओं के मन में मौजूद विभिन्न शंकाओं एवं भ्रांतियों को सरल भाषा में स्पष्ट किया गया। डॉ. आयुषी गौतम ने स्वस्थ आदतों और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर भी जोर दिया तथा सभी को जागरूक होकर इस गंभीर बीमारी से बचाव के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर उनके साथ आशा वर्कर , कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर भी मौके पर मौजूद रही ।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.