*निर्माण कार्य का विधायक ने किया निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश*
शाहपुर, 17 अप्रैल
शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर में लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन मॉडर्न थाना भवन का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर 31 जुलाई तक हर हाल में पूर्ण किया जाए, ताकि क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।
उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस यह थाना भवन पुलिस व्यवस्था को मजबूत करेगा और आम जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध होंगी।
इस अवसर पर जिला कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न, एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर, एचआरटीसी बीओडी निदेशक विवेक राणा , बीएसएनएल के अधिकारियों सहित शाहपुर थाना स्टाफ भी उपस्थित रहा।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.