चार्ली विला से शिमला क्लब तक सड़क पर 5 मई तक होगा टारिंग कार्य

प्रातः 11 बजे से सायं 4:30 बजे तक तथा रात्रि 7 बजे से प्रातः बजे तक होगा कार्य

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा ने आज यहां बताया कि चार्ली विला से शिमला क्लब तक सड़क पर टारिंग कार्य के निष्पादन हेतु अस्थायी अनुमति प्रदान की गई है। यह कार्य छोटा शिमला से विलीज पार्क तक यूटिलिटी डक्ट निर्माण कार्य के संदर्भ में किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यह कार्य 30 अप्रैल से 5 मई 2026 तक प्रातः 11:00 बजे से सायं 4:30 बजे तक तथा रात्रि 7:00 बजे से प्रातः 8:00 बजे तक किया जायेगा। इस दौरान पर्यावरण एवं प्रदूषण मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करना होगा। कार्यस्थल पर ध्वनि स्तर निर्धारित मानकों के अनुरूप रखना होगा विशेषकर अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों एवं रिहायशी क्षेत्रों के निकट। आम जनता की शांति भंग न हो तथा कानून-व्यवस्था बनी रहे और पैदल यात्रियों, एम्बुलेंस एवं अग्निशमन वाहनों के लिए मार्ग खुला रखना सुनिश्चित रहे। यातायात नियंत्रण के लिए ट्रैफिक मार्शल तैनात किए जाएंगे तथा आवश्यक संकेतक एवं बैरिकेड लगाए जाएंगे। यातायात पुलिस द्वारा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह कार्य केवल निर्धारित समयावधि में ही किया जाएगा तथा किसी प्रकार की सार्वजनिक असुविधा नहीं होनी चाहिए। सड़क पर मलबा या निर्माण सामग्री नहीं छोड़ी जाएगी और यातायात सुचारू बनाए रखा जाएगा। कार्य प्रारंभ करने से पूर्व पुलिस विभाग को सूचित किया जाएगा। कार्यस्थल पर सभी सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएंगे और स्थानीय प्रशासन के साथ पूर्ण सहयोग बनाए रखा जाएगा। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संबंधित प्राधिकरण को सूचित किया जाएगा।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading