प्रदीप ठाकुर :रक्कड़: 20अप्रैल :बीते दिन घायल अवस्था में मिले टैक्सी चालक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को आरोपियों को देहरा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार, आरोपी टैक्सी चालक को किसी अनजान रास्ते पर ले जाने का दबाव बना रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि घटना पहले से योजनाबद्ध थी। इसी दौरान आरोपियों ने पहले चालक पर चाकू से हमला किया और बाद में रस्सी से गला दबाकर उसे मृत समझ लिया। इसके बाद उसे जंगल में फेंक कर आरोपी गाड़ी लेकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्परता से जांच शुरू की और दोनों आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी आर. पी. जसवाल ने बताया कि आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और मामले के हर पहलू की जांच जारी है।
पुलिस रिमांड के दौरान घटना से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण खुलासे होने की उम्मीद है।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.