कुसुम फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ विशाल राणा सरोल गांव में आयोजित जागरण में पहुंचे नवाया शीश

रक्कड़ 15 अप्रैल ( प्रदीप)। कुसुम फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. विशाल राणा का सुजानपुर टीरा के बनाल पंचायत के सरोल गांव में सकीन जी के घर आयोजित माता के जागरण में पहुंचना हुआ। इस पावन अवसर पर डॉ. राणा के साथ कमलेश, रोटू, कूका, लकी, कार्तिक, विनोद मनु, भोलू बिंदु, करम चंद गोल्डी, आदित्य, संजय और सतीश जी ने स्वागत किया और उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर माता के जागरण में भाग लिया और भक्ति भाव से मां का गुणगान किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी श्रद्धालु साथ बैठकर धार्मिक आयोजन का हिस्सा बने। कुसुम फाउंडेशन की ओर से इस प्रकार के धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता को समाज में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक बताया गया।
डॉ. विशाल राणा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में भाईचारा बढ़ता है और युवाओं को अपनी संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading