रक्कड़ 13 मई 2026
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलेटी का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। विद्यालय की छात्रा शगुन ने 92.57 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अध्यक्ष ने 89.14 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा तथा आरुषि ने 89 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार सूद ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए बच्चों, अभिभावकों और अध्यापकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से स्कूल ने यह उत्कृष्ट परिणाम हासिल किया है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.