न्यूज़ हिमाचल 24 : लाइनमैन 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

अलवर : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) चौकी अलवर प्रथम की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए खैरथल-तिजारा जिले में जेवीवीएनएल कार्यालय किशनगढ़बास ग्रामीण के आंधाका फीडर पर तैनात हेल्पर प्रथम Sandeep Kumar को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार आरोपी हेल्पर ने परिवादी से बिजली चोरी की वीसीआर नहीं भरने की एवज में 35 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। बाद में एसीबी द्वारा कराए गए सत्यापन में 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगना सही पाया गया।

इसके बाद एसीबी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिश्वत लेते दबोच लिया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस Govind Gupta ने कार्रवाई की पुष्टि की है।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading