प्रदीप ठाकुर
रक्कड़ :22 सितंबर: आज सोमवार को माता कामाख्या देवी मंदिर पोलियाँ पुरोहिता में कथावाचक परम श्रद्धेय गुरु अतुल कृष्ण जी महाराज जी के पावन सानिध्य में मंगल कलश यात्रा का आयोजन किया गया ।
मंगल कलश यात्रा सुबह 10 बजे कन्या पूजन के साथ शुरू हुई,भव्य मगंल कलश यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर नलोह ,मैडी, नेहरियां, लाहड़, ज्वार,कलोहा , पंगलू से होते हुए मंदिर में पहुंची , यात्रा में शामिल सभी भगतजनों के लिए भंडारे का भी विशेष प्रबंध मां कामाख्या स्टोन क्रशर व सेवादल के द्वारा किया गया ।

उसके साथ ही 23 सितंबर को कन्या पूजन के साथ परम श्रद्धेय गुरु अतुल कृष्ण महाराज जी के द्वारा भागवत कथा का शुभारंभ किया जाएगा। कन्या पूजन का समय प्रतिदिन 10:30 रहेगा ।कार्यक्रमानुसार श्री देवी मद भागवत कथा प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगी, इसके उपरांत प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद (भंडारे )की व्यवस्था रहेगी। वहीं, नवरात्रों की संध्याओं को और भव्य बनाने के लिए रोजाना रात्रि 7 से 10 बजे तक माता रानी के भजन कीर्तन का भी आयोजन किया जाएगा।

इसमें विशेष आकर्षण के रूप में 28 सितंबर को प्रसिद्ध भजन गायक सुदर्शन सरगम द्वारा माता रानी की भव्य चौकी का आयोजन किया जाएगा।श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए माता कामाख्या स्टोन क्रशर व सेवादल के सौजन्य से मंदिर तक आने-जाने के लिए सिकरा दे परो व आस पास के इलाकों से मंदिर परिसर तक फ्री वाहन सेवा उपलब्ध कराई जा रही है
मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में आकर इस धार्मिक अनुष्ठान का लाभ उठाएं और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें, 01अक्टू

Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.