विपुल गुप्ता, सुजानपुर, न्यूज़ हिमाचल 24
प्रेस क्लब सुजानपुर की विशेष बैठक रविवार को विश्राम गृह सुजानपुर में आयोजित हुई बैठक में प्रेस क्लब सुजानपुर की कार्यकारिणी की घोषणा की गई बैठक की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष गौरव जैन द्वारा की गई बैठक में क्लब की कार्यकारिणी की घोषणा क्लब के महासचिव सुरजीत ठाकुर के हवाले से क्लब के उपाध्यक्ष राजीब जसवाल द्वारा की गई

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि राकेश कटोच को प्रेस क्लब सुजानपुर का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया है इसके साथ-साथ राजीव जसवाल और बिंदिया ठाकुर को उपाध्यक्ष विपिन कुमार को सचिव अमन चौधरी को सहसचिव विपुल गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजन मेहता को कैशियर संजय गुप्ता को प्रेस सचिव संतोष कुमार अनूप कुमार सचिन चौधरी एडवोकेट रविकांत ठाकुर को क्लब के सदस्य नियुक्त किया गया है
राजीब जसवाल ने कहा कि इस कार्यकारिणी में निकटवर्ती पंचायतो में जो सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती हैं अगर वहां से भी कोई मीडिया जगत में जुड़ा है तो वह क्लब के महासचिव से संपर्क करके क्लब का सदस्य बन सकता है क्लब के अध्यक्ष गौरव जैन ने कहा कि कार्यकारिणी की घोषणा की गई है
जिन्हें जो दायित्व दिया गया है वह ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा के साथ उस कर्तव्य को निभाएंगे इसके साथ-साथ बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जल्द ही सुजानपुर प्रेस क्लब को रजिस्टर करने की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा इसके लिए जो नियम बनाए गए हैं उसके तहत तमाम कार्रवाई की जाएगी बैठक में यह भी निर्णय लिया गया की क्लब के सदस्यों से सदस्यता शुल्क लेना भी अनिवार्य किया गया है जिस पर भी सर्वसम्मति के साथ सहमति बनी है।